'श्राद्ध' के अंतिम दिन लाखों श्रद्धालु पहुंचे हरिद्वार, कोविड-19 नियमों का किया उल्लंघन
'श्राद्ध' के अंतिम दिन बुधवार को हरिद्वार (उत्तराखंड) में लाखों श्रद्धालु 'हर की पौड़ी' और अन्य घाटों पर पहुंचे। इस दौरान लोग शहर के बाज़ारों और पवित्र स्थलों पर बिना मास्क के घूमते हुए कोविड-19 के मानदंडों और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करते दिखे। गौरतलब है कि उत्तराखंड में कोविड-19 के 163 सक्रिय मामले हैं।