कर्नाटक के श्री मुरुगा मठ के मुख्य पुजारी शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू से जुड़े यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। एसपी (चित्रदुर्ग) ने एएनआई को बताया है कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रश्मि है। गौरतलब है कि नाबालिगों के यौन शोषण के आरोप में गुरुवार को शिवमूर्ति मुरुगा शरणारू को गिरफ्तार किया गया था।