श्री शारदा मठ की अध्यक्ष प्रव्राजिका भक्तिप्राण का हुआ निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की अध्यक्ष प्रव्राजिका भक्तिप्राण का रविवार रात कोलकाता में उम्र संबंधी बीमारियों के चलते 102-साल की आयु में निधन हो गया। वह 1998 में श्री शारदा मठ और रामकृष्ण शारदा मिशन की उपाध्यक्ष बनीं और 2009 में उन्होंने मठ की अध्यक्षता संभाली थी। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।

Load More