श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर आरसीबी को 7 विकेट से दिलाई जीत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में आरसीबी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ श्रीकर भरत ने अंतिम गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रीकर ने 3 चौके व 4 छक्के की मदद से 52 गेंदों पर 78 रनों की पारी खेली। आरसीबी पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर चुकी है और ऐलिमिनेटर में उसका मुकाबला केकेआर से होगा।