श्रीनगर की जामिया मस्जिद में भारत विरोधी नारे लगाने पर 13 लोगों को पुलिस ने किया अरेस्ट

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) पुलिस ने जामिया मस्जिद और उसके आसपास देश विरोधी और भड़काऊ नारेबाज़ी के मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में कथित तौर पर पुरुषों को मस्जिद में आज़ादी के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। रमज़ान के महीने में मस्जिद में आयोजित यह पहली जुमे की नमाज़ थी।