inshorts

श्रीनगर में आतंकियों के ग्रेनेड हमले में घायल हुए लोग, पुलवामा में 12 किलो आईईडी बरामद हुआ

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के निशात इलाके में रविवार को आतंकियों के ग्रेनेड हमले में कुछ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रविवार को विशिष्ट जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पुलवामा के बेहगुंड इलाके से 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद किया। बकौल पुलिस, "एक बड़ी आतंकी घटना टल गई।"