inshorts

श्रीनगर में आतंकी हमले में मारे गए शख्स के परिजन को ₹2 लाख का मुआवज़ा देगी बिहार सरकार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को श्रीनगर में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले राज्य के अरबिंद कुमार शाह नामक गोलगप्पा विक्रेता के परिजन के लिए सीएम राहत कोष से ₹2 लाख के मुआवज़े की घोषणा की है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने अरबिंद की हत्या की निंदा की है।