श्रीनगर में डल झील के 'शिकारा महोत्सव' में शामिल हुए अमित शाह, वीडियो आया सामने

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को श्रीनगर में डल झील के 'शिकारा महोत्सव' में शामिल हुए जिसका वीडियो सामने आया है। उनके साथ जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है, शाह ने इससे पहले कहा था कि मार्च 2020 से मार्च 2021 के बीच देश-विदेश के 1.31 लाख पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए।