दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा बनाने वाली दुबई की रियल एस्टेट कंपनी एमार प्रॉपर्टीज़ ने कहा है कि वह श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में 5,00,000 वर्ग फुट का शॉपिंग मॉल बनाएगी। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और दुबई की सरकार के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। एमार जम्मू-कश्मीर में रियल एस्टेट और अन्य परियोजनाओं में निवेश पर भी विचार कर रही है।