श्रीनगर में हुई सेल्समैन की हत्या मामले में लश्कर के 3 आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बोहरी कदल आतंकी मामले (अल्पसंख्यक समुदाय के एक प्रमुख व्यवसायी के सेल्समैन की हत्या) को सुलझाने का दावा करते हुए हमले में शामिल लश्कर के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, लश्कर (टीआरएफ) से जुड़े तीनों आतंकियों ने पाकिस्तान स्थित अपने आकाओं के निर्देश पर 9 सितंबर को सेल्समैन की हत्या कर दी थी।