श्रीनगर में हुए एनकाउंटर की होगी मजिस्ट्रेट जांच: जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल

जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि हैदरपोरा (श्रीनगर) एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच कराने का आदेश दिया गया है। उप-राज्यपाल कार्यालय ने कहा, ''...रिपोर्ट मिलते ही सरकार जल्द-से-जल्द उचित कार्रवाई करेगी।" दरअसल, मुठभेड़ के दौरान मरने वाले एक बिज़नेसमैन व एक डेंटल सर्जन को पुलिस ने 'टेरर असोसिएट' बताया है जबकि उनके परिवारों के अनुसार, वे निर्दोष थे।