कश्मीर के संभागीय आयुक्त पांडुरंग के. पोल ने सोमवार को श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के संचालन पर एक बैठक की। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हवाई अड्डे से अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें 23 अक्टूबर से शुरू होंगी जो कश्मीर को बाकी दुनिया से सीधे जोड़ेंगी। बैठक में कोविड-19 के मद्देनज़र यात्रियों के प्रबंधन को लेकर भी चर्चा हुई।