श्रीलंका की नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में मछली पकड़ने पर 18 भारतीय मछुआरों को किया अरेस्ट
श्रीलंका की नौसेना ने उसकी समुद्री सीमा में कथित रूप से मछली पकड़ने को लेकर 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाएं ज़ब्त कर ली हैं। श्रीलंका की नौसेना के मुताबिक, मछुआरों को मन्नार तट से सटे समुद्री क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी 14 जनवरी को 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था।