श्रीलंका की सरकारी तेल कंपनी ने आर्थिक संकट के बीच बढ़ाए पेट्रोल के दाम
श्रीलंका में सबसे बड़े आर्थिक संकट के बीच देश की सरकारी कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (सीपीसी) ने 92 ऑक्टेन पेट्रोल की कीमत बढ़ाकर 338 श्रीलंकाई रुपये/लीटर (लगभग ₹80/लीटर) कर दी है। इससे पहले इंडियन ऑयल कंपनी के स्थानीय परिचालन द्वारा कीमतें बढ़ाई गई थीं। गौरतलब है, यह एक महीने के भीतर सीपीसी द्वारा कीमतों में की गई दूसरी वृद्धि है।