श्रीलंका के खिलाफ टी20I सीरीज़ से ऋतुराज हुए बाहर, उनकी जगह मयंक टीम में शामिल

बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ जारी टी20I सीरीज़ से बाहर हो गए हैं और चयनकर्ताओं ने उनकी जगह मयंक अग्रवाल को टीम में शामिल किया है। गायकवाड़ कलाई में दर्द की शिकायत के चलते पहले टी20I में नहीं खेले थे और अब वह चोट से उबरने के लिए नैशनल क्रिकेट अकैडमी (बेंगलुरु) जाएंगे।