धर्मशाला में भारत के खिलाफ तीसरे टी20I में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है। भारत ने प्लेइंग इलेवन में 4 बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल और ईशान किशन की जगह रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और आवेश खान को शामिल किया है। श्रीलंका ने टीम में 2 बदलाव किए हैं।