श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20I से बाहर हुए ईशान, दूसरे टी20I के दौरान सिर पर लगी थी चोट
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ईशान किशन श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20I मैच से बाहर हो गए हैं। धर्मशाला में शनिवार को दूसरे टी20I के दौरान 146 किलोमीटर/घंटे की रफ्तार वाली गेंद उनके हेलमेट पर लगी थी। बीसीसीआई ने बताया है कि ईशान की सीटी स्कैन रिपोर्ट सामान्य है और मेडिकल टीम उनके कनकशन के संकेतों की बारीकी से निगरानी करना जारी रखेगी।