लखनऊ में भारत के खिलाफ पहले टी20I में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। मैच में ऑल-राउंडर दीपक हुड्डा टी20I में भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। भारतीय टीम में संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है और प्लेइंग इलेवन में भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल भी शामिल हैं।