श्रीलंका के सबसे पुराने एयरपोर्ट ने 54 वर्षों में पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान का किया स्वागत

श्रीलंका के सबसे पुराने एयरपोर्ट ने रविवार को 54-साल बाद अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों का संचालन फिर से शुरू कर दिया। कोलंबो इंटरनैशनल एयरपोर्ट के अनुसार, मालदीव से एक उड़ान पांच दशकों के बाद रतमलाना (सीआईएआर) पर उतरने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय उड़ान बन गई। एयरपोर्ट ने बयान में कहा कि उद्घाटन उड़ान का स्वागत जल तोप की सलामी के साथ किया गया।