श्रीलंका को ईंधन की 2 खेप जुलाई में और 1 खेप अगस्त में मिलेंगी: लंका आईओसी

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की सहायक कंपनी लंका आईओसी के चेयरमैन ने बताया है कि श्रीलंका को जुलाई और अगस्त में ईंधन की 3 खेप मिलेंगी। खबरों के मुताबिक, ईंधन की 2 खेप 13-15 जुलाई और 28-30 जुलाई के बीच आने की उम्मीद है तो वहीं एक अन्य खेप 10-15 अगस्त तक पहुंचेगी। प्रत्येक जहाज़ में 30,000 मीट्रिक टन ईंधन होगा।