स्नैपडील के सीईओ कुणाल बहल ने ट्विटर पर एक वायरल वॉट्सऐप फॉरवर्ड शेयर किया है। इसमें लिखा है, "एलन मस्क ने $43 अरब में ट्विटर को खरीदने की पेशकश की है। श्रीलंका का कर्ज़ $45 अरब है। वह इसे खरीद सकते हैं और खुद को सीलोन मस्क बुला सकते हैं।" गौरतलब है, श्रीलंका आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।