inshorts

श्रीलंका ने कच्चे तेल की खरीद के भुगतान के लिए भारत से मांगा $50 करोड़ का ऋण: रिपोर्ट्स

बतौर रिपोर्ट्स, श्रीलंका ने कच्चे तेल की खरीद के भुगतान के लिए भारत से $50 करोड़ का ऋण मांगा है। इससे पहले श्रीलंकाई ऊर्जा मंत्री उदय गम्मनपिला ने कहा था कि ईंधन की उपलब्धता की गारंटी अगले जनवरी तक ही दी जा सकती है। श्रीलंका की सरकारी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पर दो सरकारी बैंकों का $3.3 अरब बकाया है।