श्रीलंका ने विदेशी मुद्रा को बचाने के लिए चॉकलेट, परफ्यूम और शैंपू जैसी 300+ उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर रोक लगा दी है। वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी एक विशेष अधिसूचना में कहा गया कि आयात-निर्यात नियंत्रण नियमों के तहत खाद्य से लेकर मशीनरी उपभोक्ता वस्तुओं की एक विस्तृत शृंखला के आयात पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू है।