inshorts

श्रीलंका ने टी20 विश्व कप 2021 के लिए अपनी जर्सी का किया अनावरण

टी20 विश्व कप 2021 के राउंड 1 से पहले श्रीलंका ने टूर्नामेंट के लिए अपनी जर्सी का अनावरण किया है। एब्सट्रैक्ट डिज़ाइन के साथ इसमें पारंपरिक श्रीलंकाई जर्सी के नीले व पीले रंग और नारंगी, इंडिगो व काले रंग का मिश्रण है। गौरतलब है, श्रीलंकाई टीम 18 अक्टूबर को नामीबिया के खिलाफ मैच के साथ अपना अभियान शुरू करेगी।