एशिया कप-2022 में गुरुवार को बांग्लादेश को 2-विकेट से हराकर श्रीलंका सुपर 4 चरण के लिए क्वॉलिफाई करने वाला तीसरा देश बन गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बांग्लादेश ने 183/7 का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में श्रीलंका ने आखिरी ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान और भारत सुपर 4 चरण में पहले ही पहुंच चुके हैं।