श्रीलंका पहुंचे नौसेना प्रमुख हरि कुमार, कमिशनिंग परेड में बतौर चीफ गेस्ट लेंगे हिस्सा

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार 4 दिवसीय दौरे पर श्रीलंका पहुंचे हैं। नौसेना प्रमुख श्रीलंका की त्रिंकोमाली में नौसेना और समुद्री अकैडमी में कमीशनिंग परेड में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल होंगे। एडमिरल कुमार श्रीलंका के कुछ प्रमुख राजनीतिक व रक्षा अधिकारियों के साथ बैठक और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग से संबंधित गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।