श्रीलंका में ईस्टर बम धमाकों के मामले में पूर्व राष्ट्रपति सिरीसेना को बनाया गया संदिग्ध

श्रीलंका की एक अदालत ने 2019 में ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के मामले में पूर्व राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना को संदिग्ध के रूप में नामजद किया है। सिरीसेना पर धमाकों से संबंधित खुफिया रिपोर्ट को नज़रअंदाज़ करने का आरोप है जिनमें 11 भारतीयों सहित कुल 270 लोग मारे गए थे। सिरीसेना को 14 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होना होगा।