श्रीलंका में हिंदू मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में सरयू के जल से हुआ अभिषेक
श्रीलंका के सीता एलिया गांव में रविवार को सीता अम्मन मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में अयोध्या की सरयू नदी के पवित्र जल से अभिषेक किया गया। समारोह में श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त संतोष झा और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर समेत हज़ारों भारतीय श्रद्धालु शामिल हुए। भारतीय उच्चायोग ने 'X' पर कार्यक्रम की तस्वीरें भी शेयर की हैं।