एशिया कप-2022 में मंगलवार को श्रीलंका से हारने के बाद भारत सुपर-4 चरण में फिलहाल तीसरे स्थान पर है। भारत अब भी फाइनल में पहुंच सकता है अगर पाकिस्तान अपने दोनों मैच (अफगानिस्तान व श्रीलंका के खिलाफ) हार जाए और अफगानिस्तान को भारत बड़े अंतर से हराए। भारत को अपना नेट रन-रेट भी पाकिस्तान व अफगानिस्तान से बेहतर रखना होगा।