श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने तत्काल प्रभाव से हटाया आपातकाल
श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने मंगलवार देर रात देशव्यापी आपातकाल को तत्काल प्रभाव से हटाने की घोषणा की। इससे पहले राष्ट्रपति राजपक्षे की अगुआई वाले सत्तारूढ़ गठबंधन से 41 सांसदों ने समर्थन वापस ले लिया था। गौरतलब है, आर्थिक संकट के बीच प्रदर्शनों के हिंसक होने के बाद श्रीलंका में 1 अप्रैल को देशव्यापी आपातकाल की घोषणा की गई थी।