श्रीलंका-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट से पहले आंधी से मैदान में उखड़ा अस्थाई स्टैंड, ग्लास पैनल गिरा

श्रीलंका व ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन बारिश व आंधी के चलते गाले इंटरनैशनल स्टेडियम में एक अस्थाई स्टैंड उखड़ गया जिससे खेल शुरू होने में देरी हुई। डगआउट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बैठे थे, उसी के सामने एक ग्लास पैनल गिरकर टूट गया। बकौल रिपोर्ट्स, किसी भी खिलाड़ी, ग्राउंड स्टाफ या दर्शक को चोट नहीं आई है।