श्रेयस अय्यर की कार्ड ट्रिक से हैरान रह गए सिराज, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें पेसर मोहम्मद सिराज के साथ बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर एक कार्ड ट्रिक करते नज़र आ रहे हैं। ट्रिक के दौरान सिराज के हैरान होने पर श्रेयस उनसे 'मियां कुछ तो बोलो' कहते सुने जा सकते हैं। वहीं, वीडियो में के.एल. राहुल व ऋतुराज गायकवाड़ भी हंसते हुए दिख रहे हैं।