inshorts

श्रेयस अय्यर की वापसी के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने रहेंगे ऋषभ पंत

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को ऐलान किया कि आईपीएल-2021 के यूएई चरण के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत टीम के कप्तान बने रहेंगे। कंधे की चोट के कारण नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के सीज़न से बाहर होने के चलते पंत को आईपीएल-2021 की शुरुआत से पहले कप्तान बनाया गया था। अय्यर चोट से उबर चुके हैं और दूसरे चरण में खेलेंगे।