inshorts

श्रेयस अय्यर ने अपने टेस्ट डेब्यू में लगाया शतक

कानपुर में भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ से टेस्ट डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने दूसरे दिन शतक जड़ा। वह 157 गेंद में शतक पूरा करने में सफल हुए। श्रेयस डेब्यू टेस्ट में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं और कुल मिलाकर फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में उनका यह 13वां शतक है।