श्रेयस व शमी के न चुने जाने से हैरान हूं: टी20 विश्व कप 2022 की भारतीय टीम पर अज़हरुद्दीन

भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन ने टी20 विश्व कप 2022 की भारतीय टीम से बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर और पेसर मोहम्मद शमी को बाहर किए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा, "दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस और हर्षल पटेल की जगह शमी मेरी पसंद होंगे।" गौरतलब है, श्रेयस और शमी को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।