सिंगापुर के उच्चायुक्त बोले- चायोस में ₹169 में पी बिना स्वाद की चाय; फाउंडर ने दी प्रतिक्रिया

सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने X पर लिखा है कि उन्होंने गुरुग्राम में चायोस के आउटलेट में '₹169 में बिना स्वाद वाली चाय पी'। उनके पोस्ट पर चायोस के फाउंडर नितिन सलूजा ने लिखा, "भारत-सिंगापुर की गहरी दोस्ती के नाते...मैं आपको चाय का न्योता देता हूं।" 'बेस्ट चाय नियर मी' गूगल करने पर उन्हें आउटलेट का सुझाव मिला था।