सिंगापुर की निवेश कंपनी टेमासेक ने ₹8,000 करोड़ में खरीदी हल्दीराम की 9% हिस्सेदारी

सिंगापुर की वैश्विक निवेश कंपनी टेमासेक ने नमकीन और मिठाई बनाने वाली कंपनी हल्दीराम में ₹8,000 करोड़ का निवेश किया है। इस निवेश के साथ टेमासेक हल्दीराम में 9% हिस्सेदारी हासिल करेगी। गौरतलब है, अरबपति एलन मस्क की स्पेसX की सहायक कंपनी अल्फा वेव ग्लोबल भी हल्दीराम में 6% हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।