सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री ने बताया, क्यों दुनिया के लिए भारत नहीं बल्कि चीन खतरा है
सिंगापुर के पूर्व विदेश मंत्री जॉर्ज योंग-बून यो ने कहा है, "चीन की तरह भारत किसी भी बड़ी शक्ति के लिए खतरा नहीं है। भारत ने खुद को बहुत अच्छी स्थिति में रखा है इसलिए दूसरे देश चाहते हैं कि भारत आगे बढ़े।" उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण-पूर्व एशिया, जापान, यूरोप और अमेरिका भी चाहते हैं कि भारत अच्छा प्रदर्शन करे।"