रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक ने भारत की हल्दीराम के स्नैक्स डिवीज़न में करीब 10% हिस्सेदारी खरीदने के लिए एक डील पर हस्ताक्षर किए हैं। बकौल रिपोर्ट, यह डील लगभग ₹8,300 करोड़ ($1 बिलियन) में की गई है। कई महीनों की बातचीत के बाद इस डील पर हस्ताक्षर किए गए हैं।