सिंगापुर में भारत में बनने वाली दवा का इस्तेमाल करने से फरवरी 2024- फरवरी 2025 के बीच कम-से-कम 9 लोगों को गंभीर त्वचा रोगों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। येे समस्या उत्तराखंड में बनने वाली आर्मोडोफिनिल टैबलेट के सेवन से हुई है। सिंगापुर के हेल्थ साइंसेज़ अथॉरिटी (एचएसए) के मुताबिक, यह दवा सिंगापुर में रजिस्टर्ड नहीं है।