सिंगापुर में भारतीय नर्स को मिली कोड़े मारने और 14 महीने जेल की सज़ा
सिंगापुर के एक कोर्ट ने एक भारतीय नर्स को 14 महीने जेल और 2 कोड़े मारने की सज़ा सुनाई है। नर्स को एक युवक से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, युवक अपने दादा से मिलने अस्पताल आया था जहां डिसइनफेक्ट करने के बहाने नर्स ने उससे छेड़छाड़ की जिसके बाद नर्स को नौकरी से निकाल दिया गया।