सिंगापुर में भारतीय मूल के विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह को सोमवार को संसदीय समिति के सामने झूठी गवाही देने का दोषी पाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संसदीय समिति के सामने झूठ बोलने को लेकर सिंह को संसद से अयोग्य घोषित किया जा सकता है और आम चुनाव लड़ने से भी अयोग्य ठहराया जा सकता है।