सिंगल पुरुषों के मुकाबले ज़्यादा संतुष्ट होती हैं सिंगल महिलाएं: स्टडी

एक स्टडी के मुताबिक, सिंगल पुरुषों की तुलना में सिंगल महिलाएं ज़्यादा बेहतर ज़िंदगी जीती हैं और ज़्यादा संतुष्ट होती हैं। शोधकर्ताओं ने कुल 5,941 लोगों पर हुईं पहले की 10 स्टडी के डेटा का विश्लेषण किया। स्टडी के अनुसार, इसका संभावित कारण हो सकता है कि महिलाओं को रोमांटिक रिलेशनशिप्स से परे मज़बूत सोशल सपोर्ट मिलता है।