सिंघाड़े की खेती से पहले अपने शरीर पर जला हुआ मोबिल क्यों लगाते हैं किसान
सिंघाड़े (वॉटर चेस्टनट) की खेती के लिए जब किसान तालाबों में उतरते हैं तो वे अक्सर ज़हरीले कीड़े और सांपों के संपर्क में आ जाते हैं। खुद को बचाने के लिए ही वे अपने शरीर पर जला हुआ मोबिल (लुब्रिकेंट) लगाते हैं। यह मोबिल रैशेज़, खुजली और उनकी स्किन को सड़ने से बचाता है।