सेंट किट्स को कहा जाता है शराबी बंदरों का आइलैंड, पीते हैं पर्यटकों की छोड़ी शराब
कैरेबियाई द्वीप सेंट किट्स को शराबी बंदरों का आइलैंड भी कहा जाता है। यहां के ग्रीन वर्वेट बंदर टूरिस्ट्स की छोड़ी हुई शराब पीते हैं। इन बंदरों ने यहां की रम फैक्ट्रियों और गन्ने के खेतों में पाई जाने वाली खमीरी शराब का स्वाद चखना शुरू कर दिया था और फिर इन्हें शराब की लत लग गई।