सेंट्रल बैंकों की सोना खरीदने की रफ्तार हुई धीमी, पहली छमाही में कुल 410 टन खरीदा सोना

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, 2025 की पहली छमाही में दुनियाभर के सेंट्रल बैंकों ने कुल 410-टन सोना खरीदा। जनवरी-मार्च में 244-टन और अप्रैल-जून में 166-टन सोना खरीदा गया। बीते तीन साल के गोल्ड बाइंग के मुकाबले इस बार रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 के अंत तक कुल खरीद 1,000-टन से नीचे रह सकती है।