सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर के 1,000 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रकिया 30 जनवरी 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी 2025 है। आवेदन करने की आयु सीमा 20 से 30 वर्ष है।