सेंट्रल बैंक में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 ऑफिसर के 266 पदों पर निकली भर्ती
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 ऑफिसर के 266 पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर 9 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा मार्च में आयोजित हो सकती है और इंटरव्यू की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।