सेंट स्टीफन्स कॉलेज की पहली महिला प्रिंसिपल की नियुक्ति पर लटकी तलवार, DU ने जताई आपत्ति
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज की नई प्रिंसिपल के रूप में सुज़ैन एलियास की नियुक्ति की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई है। डीयू प्रशासन का कहना है कि चयन समिति का गठन यूजीसी के नियमों के अनुसार नहीं किया गया। गौरतलब है, सुज़ैन को कॉलेज की 14वीं और पहली महिला प्रिंसिपल के रूप में 1 जून को कार्यभार संभालना है।