सेंटर का गेट पहले बंद हुआ, इंटर की परीक्षा नहीं दे पाई: मानवाधिकार आयोग से बिहार की छात्रा

मुज़फ्फरपुर (बिहार) की एक छात्रा ने इंटर की परीक्षा से वंचित होने पर मानवाधिकार आयोग से गुहार लगाई है। छात्रा ने कहा कि वह समय पर सेंटर पहुंची थी लेकिन पहले ही मेन गेट बंद कर दिया गया जिससे वह परीक्षा नहीं दे पाई। बकौल छात्रा, पुलिसकर्मियों और केंद्राधीक्षक ने उसे रोका लेकिन अन्य छात्र-छात्राओं को प्रवेश करने दिया गया।